आलू को फ्रिज में रख सकते हैं या नहीं? जान लीजिए इसके गंभीर नतीजे

आलू को फ्रिज में रख सकते हैं या नहीं? जान लीजिए इसके गंभीर नतीजे

सेहतराग टीम

हमारी सब्जियों में आलू का महत्व काफी होता है। इसलिए आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। वहीं आलू के बिना कोई भी सब्जी नहीं बनती है। इसलिए हमारी सभी सब्जियों के लिए आलू बेहद जरूरी है। वहीं आलू को हम ठंडे जगहों पर रखते हैं। कहा जाता है कि अगर आलू को अगर ठंडे में रखा जाए तो वो खराब हो जाता है। लेकिन क्या ठंडे में आलू रखना सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रिज में रखा आलू आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी दे सकता है। आइए जानते हैं यह किस तरह आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

पढ़ें- जानें, प्लेटलेट्स के कम होने से लेकर बढ़ने तक की पूरी जानकारी

कई अध्ययनों में यह बताया गया है कि आलू को फ्रिज में रखना खतरनाक हो सकता है। दरअसल, इसमें स्टार्च होता है और जब हम उसे फ्रिज के ठंडे तापमान में रखते हैं तो वह स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसके बाद वह शुगर खतरनाक रसायन में बदलकर कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बन सकता है।

दरअसल, फ्रिज में आलू रखने के बाद उसमें मौजूद शुगर आलू में मौजूद एमिनो एसिड ऐस्परैगिन के साथ मिलकर ऐक्राईलामाइड रसायन बनाता है। इसी रसायन का इस्तेमाल पेपर और प्लास्टिक बनाने में किया जाता है। इसलिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

साल 2002 में स्वीडन में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया था कि ऐक्राईलामाइड रसायन ऐसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जिनमें स्टार्च मौजूद होता है। उच्च तापमान पर पकाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में स्टार्च ज्यादा मात्रा में होता है। जैसे कि- ब्रेड, चिप्स, फ्रेंच फ्राई आदि।

इसलिए जब भी आप बाजार से आलू खरीद कर लाएं तो बेहतर होगा कि उन्हें फ्रिज में न रखें, बल्कि किसी ऐसी जगह पर रखें जो सूखा हो, ताकि आलू लंबे समय तक खराब न हों। ऐसे में आप आलू का अच्छे से स्वाद भी ले पाएंगे और बीमारियों से भी बचे रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-

अगर डेंगू मरीज दवा के साथ ये फूड्स खाएंगे, तो जल्दी ठीक होंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।